Monday 4 June 2012

आज हर इन्सान यहाँ, लाश बन गया है क्यों ???


आज हर इन्सान यहाँ, लाश बन गया है क्यों ?
रिश्तों की जगह पैसा, एहसास बन गया है क्यों ??
तेज रफ्तारों ने यहाँ, छीनी है कई जिन्दगियाँ.
कारों में चलने वाला, यमराज बन गया है क्यों ??
सत्यमेव-जयते, सूक्त वक्य है जहाँ का.
झूठ वहाँ का गीता-कुरान बन गया है क्यों ??
जितना बडा नेता, उतना ही बडा चोर.
हर लुटेरा इस देश का, निगेहबान बन गया है क्यों ??

इस दुनियां का सच…


हमने एक कहानी बनाई,
उसको इतनी दफे सुनाई,
कि अब हकीकत,
झूठ लगे है.
और कहानी,
लगती है सच्ची…
इस दुनियां में,
सच क्या है?
और, झूठ क्या??
जिस सच को,
दबा और कुचल दिया जाता है,
वो झूठ!
और जिस झूठ को,
बढा-चढाकर और
कहानियों में गूंथकर सुनाया जाता है,
वही होता है, इस दुनियां का,
अन्तिम और अकाट्य,
सत्य!!
दबे-कुचले होते हैं, गरीब!
और जिनकी कहानियां होती हैं,
वो होते हैं अमीर!!
इस दुनियां का,
बस इतना सच है,
ये दुनियां,
बस इतनी ही सच्ची!!!

Wednesday 30 May 2012

जनता का तो बज गया बाजा, अन्धेर नगरी, चौपट राजा…


जनता का तो बज गया बाजा,
अन्धेर नगरी, चौपट राजा..
२जी घोटाला करे ’ए राजा’,
अन्धेर नगरी, चौपट राजा..
पूछा जो उनसे, तो कहते हैं राजा,
सब करते हैं घोटाले, कोई हमको नहीं बताता..
जनता का तो बज गया बाजा, अन्धेर नगरी, चौपट राजा…
तोहमत तो हमपर ऐसे ना लगाओ,
चोर आप हमको ऐसे ना बुलाओ.
सब खाते होंगे, मैं नहीं खाता..
जनता का तो बज गया बाजा, अन्धेर नगरी, चौपट राजा…
पर राजा जी इतना तो बताओ,
जो चोर हैं, उनको तो हटाओ.
दुनियां सरी पहचाने है उनको, क्यों आपको ही वो नजर नहीं आता..
जनता का तो बज गया बाजा, अन्धेर नगरी, चौपट राजा…

कातिल तो एक ही था, पर खन्जर बदल गए.…


कातिल तो एक ही था, पर खन्जर बदल गए.
कुछ इस तरह से सारे, मन्जर बदल गए..
हमको तो मिल ही जाता, वो प्यार का मोती.
बदकिस्मती अपनी, कि समन्दर बदल गए..
गर जीतना है जीतो, दिलों को मेरे दोस्त.
वतन जीतने वाले सभी, सिकन्दर बदल गए..
सच-झूठ और सारे नियम कानून.
रिश्वत मिली तो सरे, अन्तर बदल गए..
देखकर संसद की हालत, ’श्वेत’ सोचता हूँ.
जानवर बदल गए हैं, या जंगल बदल गए..

Tuesday 29 May 2012

स्वर्ग तो ‘माँ’ की ही गोद मिले है…


मुद्दत बाद वो हमसे मिले हैं.
जाने कैसे दिल पिघले हैं..
ये दर्द ना पूछो किसने दिये हैं.
हमने तो अपने होंठ सिले हैं..
इश्क में दीवाली पर ऐ ’श्वेत’.
दीप नहीं, दिल ही तो जले हैं..
झूठ की आँखों पर पट्टी है.
पर सच के तो होंठ सिले हैं..
दोनों जहाँ जब भटके तो समझे.
स्वर्ग तो ’माँ’ की ही गोद मिले है…

Monday 28 May 2012

वर्तमान!!!


वक्त की चदर ने सब कुछ ढंक रखा है.
जैसे-जैसे,
परत-दर-परत,
ये खुलती जाती हैं..
हम भविष्य के चेहरे से,
रू-ब-रू होते जाते हैं…
और जैसे-जैसे गुजरते जाते हैं,
खो जाते हैं,
वक्त के आगोश में,
कहे-अनकहे,
सुलझे-अनसुलझे,
अनगिनत राज!!!
कुछ भी नहीं रह्ता,
संज्ञान में…
ना भविष्य,
और ना ही भूत…
ये सब वक्त का ही मायाजाल है!!
गर इसके मायाजाल से
कुछ अनछुआ है,
तो वो है,
वर्तमान!!!
जिसे हम जी सकते हैं..
महसूस कर सकते हैं…
और
बदल सकते हैं…
अपनी सोच से…..

किसी अपने की दुआओं का असर होता है…


कोई डूबता सा गर दरिया में पार होता है.
ये किसी अपने की दुआओं का असर होता है..
बस उन्ही राहों का आसान सफर होता है.
जिनको अपने पर भरोसा जो अगर होता है..
छोड हमें यहाँ, चले जाते हैं जो उस नगरी.
वहाँ रहने को क्या, उनका कोई घर होता है???…